-
Advertisement
डॉ सविता शर्मा होंगी वन विभाग की Boss, इस पद पर बैठने वाली पहली महिला अधिकारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश वन विभाग( Himachal Pradesh Forest Department) को आज नया प्रधान मुख्य अरण्यपाल (पीसीसीएफ) हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स ( Head of forest force) मिल गया है। इस पद पर 1985 बैच की आईएफएस डॉ. सविता शर्मा की नियुक्ति हुई है। सविता शर्मा के पीसीसीएफ हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स बनने से हिमाचल वन विभाग को पहली बार महिला हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स मिली हैं।

डॉ सविता वर्तमान पीसीसीएफ हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स अजय कुमार की पत्नी हैं और पीसीसीएफ वन्यजीव का पद संभाल रही हैं। अजय कुमार आज रिटायर हो रहे हैं। जाहिर है पिछले हफ्ते 24 अगस्त को नए पीसीसीएफ की नियुक्ति के लिए गठित चयन समिति की बैठक हो चुकी है। वरिष्ठता के आधार पर डॉ. सविता का नाम लगभग तय माना जा रहा था। हालांकि उनके साथ 1986 बैच की अर्चना शर्मा के नाम पर भी चर्चा चल रही थी लेकिन वरिष्ठता के आधार पर डॉ. सविता को इस पद पर तैनाती दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

