-
Advertisement
Kangra: लंज में बजरी से भरा टिप्पर पलटा, चालक की मौके पर गई जान
रविन्द्र चौधरी/कांगड़ा। जिला कांगड़ा (Kangra) की पुलिस चौकी लंज के तहत एक टिप्पर पलटने से चालक की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस (Police) मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार चंदुआ पेट्रोल पंप के नजदीक आज लंज से रानीताल की ओर जा रहा एक बजरी से लदा टिप्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक हरनाम सिंह (40) गांव गुगलाहड़ की मौके पर मौत हो गई। पुलिस चौकी लंज के प्रभारी हाकम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है तथा छानबीन जारी है।
यह भी पढ़ें: Rohru में घासनी की आग ने जला डाला मशीनरी स्टोर, लाखों का नुकसान
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



