-
Advertisement
#Una: सर्दी का सितम, शुष्क ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी- सोमवार को राहत बरसने की उम्मीद
Last Updated on December 26, 2020 by Vishal Rana
ऊना। पूरे उत्तर भारत के समेत जिला ऊना (#Una) में शीतलहर जोर पकड़ रही है। जिला का तापमान काफी तेज गति से ऊपर नीचे आ रहा है, जिसके चलते लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। शनिवार को जिला का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान में उछाल दर्ज किया। शुक्रवार को जिला का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात के बाद होने से लगातार जिला का पारा भी गिरता जा रहा है। इस सीजन अभी तक ऊना का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं, आने वाले दिनों में भी जिला में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की बेहद कम संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: #Himachal में कब बिगड़ेगा मौसम, कहां कितना न्यूनतम व अधिकतम तापमान- जानिए
दूसरी और शुष्क ठंड (Dry Cold) ने लोगों को कई सारी मुसीबतों में डाल दिया है। एक तरफ जहां वैश्विक महामारी कोविड-19 (Covid-19) का खतरा लोगों के सर पर मंडरा रहा है वहीं दूसरी और शुष्क ठंड के चलते इस महामारी को और भी बल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिला भर में कोविड-19 के साथ ही सर्दी, खांसी और जुकाम जैसे रोगों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। लगातार बिगड़ते मौसम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने जिला वासियों से सर्दी से खास तौर पर एतियात रखने की अपील की है। उधर मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और भी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, सोमवार से मौसम कुछ करवट बदल सकता है, जिससे बारिश होने की संभावना प्रबल हो रही है।