-
Advertisement
फीफा का खुमार: मेक्सिको की जर्सी पहन सड़क पर उतरी बत्तख, जानवरों पर भी चढ़ा वर्ल्ड कप का बुखार
FIFA World Cup 2026: दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का खुमार इन दिनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फुटबॉल का यह क्रेज ना सिर्फ स्टेडियमों और मेनस्ट्रीम मीडिया में बल्कि सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर भी साफ देखने को मिल रहा है। इसी दीवानगी के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार और हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
मेक्सिको की जर्सी में दिखा अनोखा फैन
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बत्तख सड़क पर अपने मालिक के ठीक पीछे-पीछे चलती नजर आ रही है। लेकिन इस बत्तख को जो चीज सबसे खास बनाती है, वह है इसका पहनावा। इस बत्तख ने मेक्सिको फुटबॉल टीम की जर्सी पहन रखी है। यह नजारा इतना क्यूट और मजेदार है कि वहां से गुजर रहे लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। राहगीरों ने तुरंत अपने फोन निकाले और इस अनोखे ‘फुटबॉल फैन’ का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।
Have I just seen a patriotic goose 😭😭😭
This Mexico content has been insane 👏🤣 pic.twitter.com/7GeDKtsOeC
— george (@StokeyyG2) June 12, 2026
सोशल मीडिया पर रातों-रात बनी स्टार
सड़क पर मेक्सिको की जर्सी पहनकर मटक-मटक कर चलने वाली यह बत्तख अब सोशल मीडिया की नई स्टार बन चुकी है। यह वीडियो ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर @StokeyyG2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 33 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
यूजर्स के मजेदार रिएक्शन्स
इस क्यूट वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं।कई फैंस ने इस बत्तख को अब तक का सबसे “क्यूट और लॉयल फैन” करार दिया है।वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ऐसा अद्भुत नजारा सिर्फ लैटिन अमेरिका में ही देखने को मिल सकता है।”
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि फीफा वर्ल्ड कप का जादू ऐसा है कि अब तो जानवर भी फुटबॉल के दीवाने हो गए हैं।फिलहाल, वर्ल्ड कप के इस माहौल में यह ‘बत्तख फैन’ इंटरनेट पर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रही है।
पंकज शर्मा

