-
Advertisement
Good News:आज से शुरु हुई ट्रेनों में e-catering सुविधा, बुक करवाएं अपना आर्डर
अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो ये खबर आप को राहत देने वाली हो सकती है। कोरोना काल में बंद की गई इ-कैटरिंग( e-catering) सुविधा पहली फरवरी यानी आज से ट्रेनों में फिर से शुरु होगी। हालांकि अभी यह सुविधा चुनिंदा स्टेशनों( Selected stations) पर ही शुरु की जाएगी। इस बात की जानकारी आईआरसीटीसी ( IRCTC) ने दी है। यात्री IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर यात्री खाने की बुकिंग कर सकते हैं।

https://twitter.com/RailMinIndia/status/1355472718477488130
जाहिर है कि गत वर्ष कोरोना के चलते मार्च माह में ट्रेनों में इ-कैटरिंग ( e-catering) सुविधा बंद की गई थी, इसके बाद से यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब कोरोना का प्रभाव देश भर में कम हुआ है और वैक्सीनेशन (Vaccination) का दौर भी तेजी से चल रहा है, ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए इस फिर से शुरु करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए, ये सुविधा शुरु की जा रही है ताकि यात्रियों को कोई खतरा ना रहे। इस सुविधा से जुड़े सभी कर्मियों को कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline)का पालन करना होगा। कर्मियों को खाना बनाते समय पूरा ध्यान रखने को कहा गया है। ई कैटरिंग की सुविधा उन लोगों को मिलेगी जो घर से खाना नहीं ला पाते हैं लेकिन यात्री चाहे तो घर से खाना ला सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होगी। अब इ-कैटरिंग सुविधा शुरु होने के बाद से IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर यात्री खाने की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को अपने पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर, सीट नंबर जैसी जरूरी जानकारी साझा करना होती है।
