-
Advertisement
Jammu-Kashmir में हिली धरती, सुबह-सवेरे घरों से बाहर भागे लोग
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह जब भूकंप के झटके महसूस किए गए तो कुछेक जगहों पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप (Earthquake) सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर आया। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 आंकी गई है। हालांकि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के काफी कम हिस्सों में झटके महसूस किए गए, जबकि ज्यादातर लोगों को तो भूकंप के बारे में पता ही नहीं चला।
यह भी पढ़ें: पहाड़ों के लिए वरदान बनेगा Google: भूकंप आने पर देगा अलर्ट, जानें पूरा ब्योरा
जम्मू कश्मीर और लद्दाख (Ladakh) में पिछले चार महीनों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले गत तीन नवंबर को दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 थी। इसका केंद्र लद्दाख के हानले से 51 किलोमीटर दूर था। भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। ये कुछ सेकेंड का भूकंप था। इससे जानमाल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

