-
Advertisement
सर्दियों में अगर आपने पाचन तंत्र रखना है मजबूत तो खाइए यह हेल्दी फूड
स्वास्थ्य (Health) सबसे बड़ी नेमत होती है। जिसका स्वास्थ्य सही है उसे किसी भी चीज की कमी नहीं है। मगर जिसकी सेहत ठीक नहीं है, उसके पास चाहे अपार धन संपदा हो उसे सच्चा सुख नहीं मिल सकता। बदलते मौसम के परिदृश्य में सेहत की संभाल रखना एक चुनौती होता है। खासकर शरद ऋतु में तो विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि इन दिनों पाचन तंत्र (Digestive System) पर असर पड़ता है।
इस मौसम में अनहेल्दी फूड (unhealthy food) खाने के कारण पेट खराब हो सकता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि पाचक अग्नि ही पाचन क्रिया को प्रभावित करती है। जो लोग सर्दियों के मौसम (winter season) में हेल्दी फूड और अच्छा आहार लेते हैं उन लोगों की पाचन क्रिया भी तेज होती है। मगर लंबे समय तक ठंडे मौसम में रहने के कारण चयापचय कम हो जाता है और पाचन क्रिया प्रभावित हो जाती है। अतः ठंड के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है।
यह भी पढ़ें:इन चीजों का भूलकर भी ना करें रात को सेवन, वरना पेट हो जाएगा खराब
इसलिए सर्दियों के मौसम में अच्छा आहार (good diet) लेना बहुत जरूरी होता है। आइए आज हम आपको कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताते हैं। इनमें से एक है फाइबर। फाइबर सेहत के लिए काफी उत्तम माना गया है। अगर इसका सेवन सर्दियों में किया जाए तो हमें भरपूर लाभ मिलता है। क्योंकि फाइबर में उच्च खाद्य पदार्थ पाचन प्रक्रिया को विनियमित करने में मदद करता है। फाइबर हमेशा हमें हरे पत्तेदार सब्जियां (leafy vegetables) ही देती हैं। इनमें गाजर, मूली, अमरूद, सेब आदि शामिल हैं। वहीं सर्दियों के मौसम में प्रोटीन भी जरूरी होती है। यदि हम प्रोटीनयुक्त भोजन लेंगे तो इससे हमारा पाचन तंत्र बढ़िया रहता है। साथ पेट में गैस या एसिड जैसी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।
इसके लिए बादाम, मुर्गा, अंडे, राजमा, दाल और दही का सेवन कर सकते हैं। वहीं सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत ही जरूरी होती हैं। इनसे अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मिल जाते हैं। सब्जियों का सेवन करने से पेट की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। इनमें सरसों का साग, मेथी, पालक, बथुआ आदि का सेवन कर सकते हैं। वहीं सर्दियों के मौसम में घी (Ghee) लेना भी जरूरी होता है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि सर्दियों के मौसम में घी का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। मगर ऐसा नहीं है। घी पाचन में काफी मदद करता है। यह पेट में गैस और एसिडिटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। वहीं इस मौसम में कई जड़ी-बूटियों को भी यूज करने की जरूरत होती है। इनमें दालचीनी, अदरक, हल्दी, इलायची, लाल मिर्च, जायफल और जीरा जैसी जड़ी बूटियां शामिल हैं।