-
Advertisement
Election Observers | Panchayat Elections | Big Update |
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनाव के लिए 41 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत चुनाव पर्यवेक्षकों को तीन चरण में राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट देनी होगी। उन्हें नामांकन से लेकर मतदान, मतगणना और परिणाम घोषणा तक हर चरण की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने कहा है कि पर्यवेक्षक पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान आयोग के प्रतिनियुक्ति अधिकारी माने जाएंगे और उनका मुख्य दायित्व स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव करवाना होगा। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने व रिपोर्ट जमा करने के बाद ही पर्यवेक्षकों की ड्यूटी समाप्त होगी। चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने, नामांकन, जांच व प्रत्याशी की नाम वापसी प्रक्रिया, चुनाव प्रचार और आचार संहिता का पालन करवाना होगा। मतदान दलों की तैनाती और उनकी आवाजाही पर पूरी नजर रखने, मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था जिसमें मत पेटियों व ईवीएम की सुरक्षा आदि की जांच के अलावा रिपोर्ट देनी होगी। मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों और री-पोल पर अलग रिपोर्ट देनी होगी।
