-
Advertisement
Election victory | BJP | Bull
जोगिंद्रनगर निकाय चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद बीजेपी जीत का जश्न मना रही थी। पुलिस थाना के पास रैली निकल रही थी… थाने के पास बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर के मुख्य गेट के पास खड़ा सांड बिदक गया और उसने जश्न मना रहे लोगों पर हमला कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। जिसमें सात लोग घायल हो गए. हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। चुनाव ड्यूटी से लौट रहे चुनाव ड्यूटी कर्मचारियों और पुलिस कर्मियोंने भागकर अपनी जान बचाई।घटना के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा.

