-
Advertisement
Himachal में आज Retire होने वालों का क्या होगा-CM Sukhu पर टिकी हैं सबकी नजरें
CM Sukhu : शिमला। हिमाचल प्रदेश में अप्रैल महीने यानी आज रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को कम्यूटेशन की लाभ मिलेगा या नहीं अभी भी बड़ा सवाल बना हुआ है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) की अध्यक्षता में बनी सब कमेटी ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाली कम्यूटेशन को बंद करने की सिफारिश की है। फाइल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के पास पहुंच गई है। अब सीएम निर्णय करेंगे कि अप्रैल महीने यानी आज रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को कम्यूटेशन की लाभ मिलेगा या नहीं।
कम्यूटेशन की सुविधा मिलेगी या नहीं
आज बहुत से सरकारी कर्मचारी रिटायर (Retirement) हो रहे हैं, ऐसे में उन्हें कम्यूटेशन की सुविधा (Benefit of Commutation) मिलेगी या नहीं, इसका फैसला अब सीएम करेंगे। अग्निहोत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय उप समिति ने सरकार को सिफारिश की है कि कर्मचारियों को सेवानिवृति पर पेंशन कम्यूटेशन को बंद कर दिया जाए, ऐसा करने से सरकार सालाना दो हजार करोड़ या इससे अधिक के वित्तीय बोझ से बच सकेगी। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग चाहता है कि अभी तक की तरह चली आ रही व्यवस्था यानी अग्रिम पेंशन धनराशि प्राप्त करने की प्रणाली को यथावत रहने दिया जाए। इस व्यवस्था के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ ना की जाए। अब देखना होगा की सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज इस पर क्या निर्णय लेते हैं।
-राहुल कुमार

