-
Advertisement
हिमाचल: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे हजारों कर्मचारी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्षेत्र में विधानसभा के बाहर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनपीएस कर्मचारियों ने दाड़ी मैदान में हल्ला बोल दिया। यह कर्मचारी नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन (old pension scheme) बहाली की आवाज आज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि सरकार ने अगर इस मुद्दे पर आज तत्काल निर्णय नहीं लिया तो कर्मचारी विधानसभा का घेराव भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शीतकालीन सत्रः पुलिस जवानों में नाराजगी पर चर्चा के प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी , विपक्ष ने किया वॉकआउट
गौरतलब है कि विधानसभा (assembly) के पहले दिन प्रश्नकाल में लगे प्रश्नों में सरकार जवाब दे चुकी है कि अभी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार ने कोई विचार नहीं रखा है। बता दें कि शनिवार सुबह 12 जिलों के करीब 20000 एनपीएस कर्मचारियों द्वारा डीसी कार्यालय धर्मशाला से दाड़ी मेला ग्राउंड तक पेंशन अधिकार रैली निकाली गई। बताया जा रहा है कि कर्मचारी तपोवन विधानसभा परिसर की ओर रुख कर सकते हैं। राज्य अध्यक्ष एनपीएस प्रदीप ठाकुर प्रदीप ठाकुर ने कहा जेसीसी बैठक (jcc meeting) में जिस तरह से न्यू पेंशन स्कीम (new pension scheme) कर्मचारी महासंघ को नजरअंदाज किया गया व पुरानी पेंशन बहाली की ओर कोई सकारात्मक कदम सरकार की ओर से नहीं उठाया गया उससे हिमाचल के 120000 कर्मचारी नाराज हैं। उन्होंने ने कहा कि पेंशन कर्मचारी का एक बुनियादी हक है, जिसे 2003 से कर्मचारियों से छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि बड़ा दुख है कि शपथ लेने वाले विधायक तो 80000 की पेंशन के हकदार हैं, लेकिन बिना पेंशन के रिटायर कर्मचारी का जीना मुहाल है। उन्होंने कहा की कल सरकार ने अगर फिर कर्मचारियों को नजरअंदाज करने की कोशिश की गई तो कर्मचारियों के आक्रोश को रोकना बहुत मुश्किल हो जाएगा, जिसकी जवाबदेही सरकार की होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


