-
Advertisement
रोंगटे खड़े करने वाला मंजर,उफनती नदी में नाव की तरह बह गया पूरा घर-मां-बेटी की जान बची
Nepal Flood Video: नेपाल और तिब्बत में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल और तिब्बत को मिलाकर कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 810 हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस त्रासदी में नेपाल में 794 और तिब्बत में 16 लोगों की जान जा चुकी है।आपदा के कारण दोनों देशों में कुल 3,048 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल में आई बाढ़ का एक और खौफनाक मंजर!
सिर्फ 2 सेकंड की देरी होती… तो मां अपनी दोनों बेटियों के साथ पानी में समा जाती।
बाल-बाल बची जिंदगी, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला पल।#NepalFlood #Nepal #Flood #Rescue #ViralVideo pic.twitter.com/y1jzDaGK1w
— Payall Singhh (@PayallSingh13) August 30, 2026
सोशल मीडिया पर तैरता ‘मकान’, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
बाढ़ के तांडव के बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। @PayallSingh13 के साशल मीडिया हैडल से पोस्ट किए गए वीडियो में तेज बहाव के बीच एक पूरा घर उफनती नदी में नाव की तरह बहता हुआ नजर आ रहा है। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि नींव से उखड़कर मकान धीरे-धीरे अपनी जगह से खिसक गया और दूर तक बहता चला गया। वीडियो सामने आने के बाद यह राहत भरी खबर आई है कि जब यह हादसा हुआ, उस समय घर में मौजूद मां-बेटी बाल-बाल बच गईं और सुरक्षित बाहर निकाल ली गईं।
दृश्य देखकर लोग स्तब्ध
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया: ताश के पत्तों की तरह बहते घर का यह दृश्य देखकर लोग स्तब्ध हैं। यूजर्स इस चमत्कारिक बचाव पर राहत जता रहे हैं, वहीं यह वीडियो प्राकृतिक आपदा की भयावहता को साफ बयां कर रहा है।दोनों देशों में बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
पंकज शर्मा
