-
Advertisement
पंडित Balkrishna Sharma की पत्नी Urmil Sharma का निधन, कांगड़ा स्थित घर पर ली अंतिम सांस
कांगड़ा। नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष उर्मिल शर्मा (Urmil Sharma) का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार कल दस बजे किया जाएगा। उर्मिल शर्मा पंडित बालकृष्ण शर्मा (Late Pandit Balkrishna Sharma) की पत्नी व श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के सीएमडी (CMD of Shree Balaji Hospital, Kangra) डॉ.राजेश शर्मा की माता थीं। वर्तमान में उर्मिल शर्मा की बहू कोमल शर्मा (Komal Sharma) नगर परिषद की अध्यक्ष (President of Municipal council Kangra) हैं। पंडित बालकृष्ण शर्मा परिवार का कांगड़ा में एक बड़ा नाम रहा है। कांगड़ा में कभी ना भुलाया जा सकने वाला ये परिवार हमेशा से ही समाजसेवा में आगे रहा है। इसलिए उर्मिल शर्मा के पति पंडित बालकृष्ण शर्मा को उनके कार्यों और कृतित्वों को देखते हुए उन्हें युग पुरुष कहा जाता है। अपने जीवन में समाज सेवा के इतने कार्य उन्होंने किए, कि लोग स्वयं ही उन्हें मसीहा के तौर पर देखने लगे थे। उर्मिल शर्मा बेहद मधुर स्वभाव की महिला थीं,वह नगर परिषद की अध्यक्ष रहते हुए भी हमेशा आमजन की भलाई के लिए ही काम करती रहीं।
एक बेटा व तीन बेटियां हैं
सालिग राम के घर 24 मार्च, 1946 को जन्मी उर्मिल शर्मा को बचपन में निम्मों कहकर पुकारते थे। माता प्रेम लता की बेटी उर्मिल ने पांचवी तक की शिक्षा राजकीय प्राईमरी विद्यालय कांगड़ा व उसके आगे की शिक्षा सेंट हिल्स हाई स्कूल कांगडा में ग्रहण की। उसके बाद उन्होंने प्राईवेट तौर पर प्रभाकर की व उसके बाद उनका 21 जनवरी, 1964 को विवाह हो गया। उनके चार बच्चें हैं, जिनमें एक बेटा व तीन बेटियां हैं। उनमें डॉ. राजेश शर्मा सबसे बड़े हैं, उसके बाद रेखा ,सरोज व सरूचि नाम से बेटियां हैं। ये सभी शादी-शुदा हैं।

