-
Advertisement
हमीरपुर : IT Teacher की फेसबुक आईडी Hack कर भांजे से ठग लिए 15 हजार रुपए
हमीरपुर। इन दिनों सब काम ऑनलाइन होने लगे हैं तो ऐसे में ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। लोगों का जागरूक करने के बावजूद लोग ऑनलाइन ठगी (Online fraud) का शिकार हो जाते हैं। जिला हमीरपुर के बड़सर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत घंगोट के गांव रप्पड़ निवासी एक शिक्षक के फेसबुक अकांउट को हैक कर शातिरों ने देखते ही देखते 15 हजार रुपए ठग लिए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई है।
ये भी पढे़ं – Una: पूर्व सैनिक ऑनलाइन ठगी का शिकार, शातिरों ने खाते से उड़ाए 1.37 लाख रुपए
पुलिस को दी शिकायत में जगमोहन सिंह पुत्र बीरी सिंह ने बताया कि ठगों ने उसके मामा रमेश चंद की फेसबुक आईडी से मेसेंजर के जरिये 15 हजार की मांग की। जगमोहन ने तुरंत मोबाइल नंबर पर गूगल-पे (Google pay) से रकम भेज दी। अगले दिन जब जगमोहन ने अपने मामा से बात की तो पता चला कि उन्होंने इस तरह की कोई भी मांग नहीं की थी। शिकायतकर्ता पेशे से आईटी शिक्षक (IT teacher) है और हरसौर स्कूल में तैनात है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ मस्त राम नाईक ने बताया कि फेसबुक आईडी हैक कर 15 हजार की ठगी की शिकायत आई है। मामले में छानबीन की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


