-
Advertisement
हिमाचल पहुंचे मशहूर गायक और संगीतकार विशाल डडलानी, पैराग्लाइडिंग की सीख रहे बारीकियां
बिलासपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक, संगीत निर्देशक व इंडियन आइडल के जज विशाल डडलानी इन दिनों बिलासपुर में हैं। विशाल डडलानी यहां आयोजित पांच दिवसीय एसआईवी कोर्स में भाग लेकर पैराग्लाइडिंग की एडवांस बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी साझा की है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में यहां पैराग्लाइडिंग के बाद अब शुरू हुई वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, वीरेंद्र कंवर ने की बोटिंग
मंगलवार से शुरू हुए एसआईवी कोर्स के दौरान वह कई बार बंदला की धार से उड़ान भर चुके हैं। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग करने में बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से हवा में उड़ने का मौका किसी किसी को ही मिल पाता है। उन्होंने यहां के रहन सहन की तारीफ करते हुए पूरे देश के पर्यटकों से यहां आने का आग्रह किया है।
वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगीत पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान रखता है। जिसका प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है। यहां के संगीत की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उधर, बुधवार को बंदला धार से उड़ान भरने से पहले पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर ने विशाल डडलानी को हिमाचल शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया और उनका बिलासपुर आने के लिए आभार जताया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

