-
Advertisement
Lionel Messi in India : मेसी की झलक ना मिलने से गुस्से में फैंस, स्टेडियम में बवाल, बोतलें फेंकी
Footballer Lionel Messi in India : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं। मेसी देर रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने आज सुबह 11 बजे कोलकाता में 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान शाहरुख खान भी शामिल रहे। मेसी के साथ उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी आए हैं। मेसी साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे तो फैंस ने उनका जबरदस्त वेलकम किया। हालांकि, दिग्गज फुटबॉलर के स्टेडियम से जल्दी निकलने के बाद स्टेडियम में बवाल हो गया। फैंस की भारी भीड़ बेकाबू हो गई और मेसी की एक झलक न पाने का गुस्सा मैनेजमेंट पर निकाला। भारी संख्या में लोग बेरिकेड्स तोड़कर स्टेडियम में आ गए। नाराज फैंस ने कुर्सी-बोतलें फेंकीं। लोगों का कहना है कि उन्होंने को एक झलक के लिए ने 12 हजार तक दिए है।
I am deeply disturbed and shocked by the mismanagement witnessed today at Salt Lake Stadium. I was on my way to the stadium to attend the event along with thousands of sports lovers and fans who had gathered to catch a glimpse of their favourite footballer, Lionel Messi.
I…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 13, 2025
15 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात
मेसी यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं।मेसी 15 दिसंबर तक 3 दिन में 4 शहरों का दौरा करेंगे। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं। वे कोलकाता में ही बंगाल की पीएम ममता बनर्जी और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से मिलेंगे। इस दौरान उन्हें मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलना है। 15 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा। मेसी को कोलकाता में उनके सम्मान में लगाया गया 70 फीट ऊंचा स्टैच्यू पसंद आया है।
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं। मेसी देर रात करीब ढाई बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे।#kolkata #messi #footballplayer #indialionelmessi #lionelmessi #KolkataAirport #messifans #himachalabhiabhi #analpatrwal pic.twitter.com/zxiye9iUcN
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 13, 2025
मेसी को FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े हुए दिखाया
लेक टाउन इलाके में श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने हाल ही में लोहे से बनी यह विशाल प्रतिमा लगाई है, जिसमें मेसी को FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े हुए दिखाया गया है। मेसी वे इस स्टैच्यू का उद्घाटन किया। आज दोपहर 4 बजे वे हैदराबाद पहुंचेंगे। वहां वे वेजेड श्रेणी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। वे सीधे ताज फलकनुमा जाएंगे। इसके बाद उप्पल स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां 38 हजार प्रशंसकों के आने की उम्मीद है। 13 दिसंबर की शाम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मेसी के GOAT इंडिया टूर इवेंट में शामिल होंगे। राहुल गांधी मेसी की लीडरशिप वाली टीम और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के बीच होने वाला एक फ्रेंडली मैच देखेंगे। तेलंगाना कांग्रेस के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

