-
Advertisement
Fatehgarh Sahib/ Accident/ Baisakhi
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा हुआ। आनंदपुर साहिब से बैसाखी मनाकर लौट रही श्रद्धालुओं की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। यह घटना बस्सी पठाना के पास हिम्मतपुरा में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स और बस्सी पठाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। 15 घायलों को मोरिंडा के सिविल हॉस्पिटल और 9 को फतेहगढ़ साहिब के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दो श्रद्धालुओं की हालत बहुत गंभीर देखते हुए उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

