-
Advertisement
मानसिक उत्पीड़न से तंग युवती ने लगाया फं#दा, पंजाब का युवक कर रहा था परेशान
Himachal News: मंडी के सुंदरनगर में मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षु ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है पंजाब का युवक उसे तंग कर रहा था, जिससे परेशान होकर युवती ने घर में यह खौफनाक कदम उठाया। इस संबंध में पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने किशोर चंद निवासी गांव रोपा डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोन कर दबाव बनाता था मिलने के लिए
किशोर चंद ने अपनी शिकायत ने बताया उनकी दत्तक पुत्री बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर चुकी थी और इन दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरनगर में प्रशिक्षण ले रही थी। बेटी ने 6 अप्रैल को उन्हें बताया कि पंजाब का रहने वाला ललित नाम का एक युवक उसे बार-बार परेशान कर रहा था। वह फोन कर मिलने के लिए दबाव बनाता था। 4 अप्रैल को भी युवक ने कई बार कॉल कर उसे सीएचसी सुंदरनगर के बाहर मिलने के लिए कहा। वह युवक से बात नहीं करना चाहती, बावजूद इसके वह लगातार उसे तंग करता रहा है।
सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी
परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद जब परिजनों ने कमरे की तलाशी ली तो वहां एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान पहचान ललित कुमार पुत्र दर्शन लाल, निवासी नरोट मेहरा, तहसील पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
संजीव
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

