- Advertisement -
शिमला। हिमाचल की पहली महिला चालक ने इंटरस्टेट रूट (Interstate Route) पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस चलानी शुरू कर दी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की महिला चालक (Female Driver)ने आज पहली बार इंटरस्टेट बस दौड़ाई। सोलन के अर्की (Arki) की 31 वर्षीय सीमा ने बुधवार को पहली बार शिमला- चंडीगढ़ रूट पर बस चलाई। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह प्रदेश की पहली महिला चालक बन गई है। वहीं सीमा ने शिमला- चंडीगढ़ रूट पर बस चलाकर महिला सशक्तीकरण की नई मिसाल भी कायम की है। अब यह महिला चालक सीमा गुरुवार को शिमला से दिल्ली रूट (Delhi Route) पर बस चलाकर एक नई उपलब्धि हासिल करेगी।
बता दें कि हिमाचल के सोलन जिला के अर्की की 31 वर्षीय सीमा (Seema) ने अपने शौक को जुनून में बदलते हुए बुधवार को इंटरस्टेट रूट पर बस चलाकर यह साबित कर दिया कि अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में अपने हाथ आजमा सकती है। पहाड़ की बेटी की इस हिम्मत की चारों ओर सराहना भी हो रही है। एचआरटीसी की यह बस शिमला से 7:55 मिनट पर चली और करीब सवा 12 बजे चंडीगढ़ पहुंची। उसके बाद 12.30 बजे चंडीगढ़ से शिमला के लिए रवाना हुई। अभी तक सीमा ठाकुर शिमला सोलन के मध्य चलने वाली इलेक्ट्रिकल बस चलाती रही हैं। बता दें कि निगम में बतौर चालक नियुक्ति प्राप्त करने के बाद सीमा शिमला (Shimla) शहर में चलने वाली निगम की टैक्सी सेवा को चलाती थी। उसके उपरांत इसे बस चलाने की अनुमति प्रदान की गई। अब यह पहला मौका है कि सीमा बस लेकर सोलन से आगे हरियाणा राज्य से होते हुए केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ तक यात्रियों को सफर करवाएगी। वहीं कल सीमा दिल्ली के लिए बस दौड़ाएगी।
सीमा ने शिमला के कोटशेरा कॉलेज से बीए पास कर विश्वविद्यालय शिमला से एमए की पढ़ाई की है। सीमा के पिता बलि राम भी एचआरटीसी में चालक थे। बाद में उनकी मौत हो गई थी। पिता ही उसके गुरु बने। सीमा शिमला में मैक्सी कैब, छोटी बस चला चुकी हैं। उन्हें सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के हाथों सम्मान भी मिल च़ुका है।
- Advertisement -