- Advertisement -
सोलन। हिमाचल के सोलन (Solan) जिला में लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट (Girl Fight) हुई। यह घटना शनिवार दोपहर बाद सोलन शहर में सर्कुलर रोड पर हुई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले। यही नहीं एक दूसरे को बालों से भी घसीटा गया। इस दौरान कुछ लोग तो तमाशा देखते रहे, लेकिन कुछ लोगों ने इन्हें अलग अलग करने की कोशिश की। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था और सभी लड़कियां अपने अपने रास्ते निकल गई थीं।
बताया जा रहा है कि इन लड़कियों के दोनों गुटों (Two Group of Girl) में पिछले दिनों भी माल रोड पर जमकर मारपीट (Beating) हुई थी। तब भी किसी गुट की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। आज यानी शनिवार दोपहर बाद भी अचानक सर्कुलर रोड पर यह लड़कियां आपस में भिड़ गईं। कुछ देर चले इस ड्रामे को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि लड़कियों के दोनों गुटों में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसके चलते ही इनमें आपसी मारपीट हो रही है। आज भी लड़ाई के बाद जब दोनों को अलग किया गया तो वे अपने अपने रास्ते चल दीं। और किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई।
- Advertisement -