-
Advertisement
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारियों पर FIR
शिमला। पुराना बस स्टैंड शिमला में चक्का जाम करने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, यशवंत छाजटा, जितेंद्र चौधरी व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल आदि कार्यकर्ताओं पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। मामला पुलिस थाना सदर में दर्ज किया गया है। बता दें कि बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने आज पुराना बस स्टैंड शिमला (Old Bus Stand Shimla) में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) की अगुवाई में चक्का जाम किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें: बस किराया बढ़ोतरी पर हल्ला, Congress ने किया चक्का जाम- CITU की नारेबाजी
यह भी पढ़ें: विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय इंद्र करण सहित सात पर FIR


