-
Advertisement
मनाली में होमस्टे में लगी आग, जिं#दा ज#ला कमरे में सो रहा शख्स
Person Burnt Alive in Manali: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां एक होमस्टे (Homestay) में आग लगने से भीतर सो रहा व्यक्ति जिं#दा ज#ल (Person Burnt Alive) गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय ईश्वर दास के रूप में हुई है। आग देर रात लगी है। वह अपने घर में अकेला था, और लोगों को आग की जानकारी सुबह मिली। इसी बीच पुलिस (Police) व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। तहसीलदार मनाली अनिल राणा ने बताया कि आग से घर के कमरे का लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, आग के कारण व्यक्ति की जान जा चुकी थी। पुलिस ने श#व( Deadbody) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कमरे में हीटर जला हुआ था और हीटर से कमरे में आग भडक़ गई।
डीएसपी मनाली, केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि शख्स अपने घर में अकेला था। आग की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और अग्निशमन विभाग (Fire Department)इस दिशा में जांच कर रहे हैं तथा आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट भी तैयार हो रही है।
राहुल
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

