-
Advertisement
इस बार पहली अप्रैल से शुरू होगा फायर सीजन, क्या है वन विभाग की तैयारियां… पढ़े यहां
हमीरपुर। इस वर्ष बारिश कम होने और तापमान में आई गर्माहट के चलते इस बार हिमाचल प्रदेश में वन विभाग (Forest Department) की ओर से फायर सीजन पहली अप्रैल( 1st April) से शुरू किया जा रहा है। वनों में आगजनी ( Forest fire) की घटनाओं को कम करने और वन संपदा को बचाने के उदेश्य से वन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसी के तहत वन विभाग के द्वारा कंट्रोल वर्निंग और फायर लाइन को तैयार किया गया है ताकि आग की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। हमीरपुर वन विभाग की डीएफओ एलसी बंदना ( DFO LC bandana))के अनुसार वन विभाग ने कर्मचारियों केा भी प्रशिक्षण देकर आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती, भरे जाएंगे 45 पद

डीएफओ एलसी बदंना ने बताया कि पहले 15 अप्रैल से फायर सीजन ( Fire season) शुरू होता था लेकिन इस बार बारिश कम होने की वजह से वनों में आग की घटनाएं शुरू हो गई है, जिसको देखते हुए विभाग ने पहली अप्रैल से ही फायर सीजन शुरू कर दिया है । उन्होंने बताया कि इसके तहत जंगलों में कंट्रोल वर्निंग और फायर लाइन को बनाया गया है ताकि वन संपदा को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि विभाग ने सभी कर्मचारियों को आग लगने पर किस तरह से काबू पाया जाए इसके लिए विशेष ट्रेनिंग ( Special training) दिलाई गई है।

बंदना ने बताया कि वन विभाग ने आगजनी की घटनाओं से बचने के लिए फायर ब्लोअर ( Fire blower) मंगवाए है जिससे वनों की सफाई आसानी से की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी आवाहन किया है कि वनों को आग की घटनाओं से बचाने के लिए आगे आए और विभाग का सहयोग दे। बंदना ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ग्राम एवं लघु कस्बा गश्त अधिनियम-1964 की धारा-3 के तहत विशेष आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार जिला के हर गांव में वनों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा एवं निगरानी के लिए गांव के सभी पुरुष जवाबदेह होंगे। बदंना ने बताया कि यह आदेश आगामी छह माह तक लागू रहेगा। गौरतलब है कि 70 प्रतिशत हमीरपर वन वृत में चीड के ज्यादा जंगल होने के चलते आगजनी की ज्यादा घटनाएं होती है इसलिए वनों को देखरेख के लिए विभाग ने कमर कसते हुए फायर सीजन के लिए तैयारी पूरी की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

