-
Advertisement
fire /Shimla/ Secretariat
राजधानी शिमला में आग लगने की घटना सामने आई है। छोटा शिमला में सचिवालय के पास एक ढाबे में आग लग गई। गुरुद्वारा के पास इस ढाबे में आग लगने से अफरातफरी मच गई। इसी बीच फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया गया। गनीमत ये रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ , आग से ढाबेवाले का काफी नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी इस बात का पता लगाया जा रहा है
Tags

