स्टार्टअप में रजिस्टर हुआ गोबर से उत्पाद बनाने वाला पहला प्रोजेक्ट, मंडी के युवा ने करवाया पंजीकरण

स्टार्टअप में रजिस्टर हुआ गोबर से उत्पाद बनाने वाला पहला प्रोजेक्ट, मंडी के युवा ने करवाया पंजीकरण

- Advertisement -

मंडी। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पशुपालकों से दो रूपए प्रतिकिलो की दर से गोबर खरीदने का वादा किया है। लेकिन मंडी जिला का एक युवक बीते करीब चार वर्षों से लोगों से 5 रूपए प्रतिकिलो की दर से गोबर खरीदकर उनके उत्पाद बनाने का कार्य कर रहा है। 35 वर्षीय इस युवक का नाम कर्ण सिंह है, जो मंडी जिला के कोटली उपमंडल के तहत आने वाले चलोह गांव का निवासी है।


सरकार के समक्ष रखेंगे गोबर से बनने वाले उत्पादों का पूरा प्रोजेक्ट

2019 में कर्ण सिंह रोहतक में गोबर से उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी के साथ जुड़ा और उसके बाद इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने की ठान ली। आज कर्ण सिंह गोबर की मूर्तियां, नेम प्लेट, लोगो (चिन्ह), दीपक, राखी, समरानी कप और धूप सहित 25 तरह से उत्पाद बना रहा है। कर्ण सिंह ने उत्तरकाशी स्थित श्री बंशी गौधाम से गोबर के उत्पाद बनाने का पूरा प्रशिक्षण हासिल किया है। कर्ण सिंह बताते हैं कि गोबर के उत्पाद में 80 प्रतिशत गोबर और 20 प्रतिशत प्राकृतिक गोंद व गौमूत्र का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा किसी भी प्रकार के कैमिकल और अन्य हानिकारक पदार्थों का कोई इस्तेमाल नहीं होता। यदि प्रोडक्ट कभी टूट भी जाए तो उसे खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

mandi

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को बेंट की थी नेम प्लेट

कर्ण सिंह ने श्री कामधेनू पंचगव्य उद्योग के नाम से अपने इस प्रोजेक्ट को हिमाचल स्टार्टअप में पंजीकृत करवा दिया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसके सभी उत्पाद गोबर से बनाने की बात कही गई है। कर्ण सिंह ने हालही में शिवरात्रि महोत्सव के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को गोबर से बनाई उनकी नेम प्लेट भी भेंट की थी। कर्ण सिंह का कहना है कि यदि सरकार सहयोग करे तो प्रदेश में गौवंश के संरक्षण को लेकर एक नई क्रांति लाई जा सकेगी। क्योंकि गोबर से बनने वाले उत्पादों को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

mandi

15 मार्च को कर्ण सिंह के बनाए उत्पाद होंगे प्रदर्शित

कर्ण सिंह सिर्फ खुद ही यह कारोबार नहीं कर रहे बल्कि उन्होंने स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी रोजगार दे रखा है। यह महिलाएं कर्ण सिंह का इन उत्पादों को बनाने में सहयोग करती हैं जिसके बदले में उन्हें आजीविका भी प्राप्त हो रही है। कर्ण सिंह ने अभी तक मंडी जिला में ही अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया और बेचा है लेकिन अब इन्हें दूसरे राज्यों से ही इन उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने का न्यौता मिलने लगा है। आने वाली 15 मार्च को कर्ण सिंह द्वारा गोबर से बनाए यह उत्पाद हैदराबाद में प्रदर्शित किए जाएंगे। कर्ण सिंह इस बात को लेकर खासे उत्साहित हैं|

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | First project | products make from cow dung | registered in Startup | cow dung products company | Himachal Startup
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है