-
Advertisement
Bilaspur में दिल्ली से लौटे एक ही परिवार के पांच लोग Corona पॉजिटिव
Last Updated on June 14, 2020 by
बिलासपुर/शिमला। बिलासपुर (Bilaspur) जिला में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी दिल्ली से लौटे हैं। घुमारवीं के एक निजी होटल में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। यहीं पर इनके सैंपल लिए गए थे। जांच में सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। बिलासपुर के घुमारवीं क्षेत्र के यह लोग 31 मई को दिल्ली से बिलासपुर पहुंचे थे, जिसके बाद इन्हें घुमारवीं के एक निजी होटल में क्वारंटाइन किया गया था। इन सभी लोगों के सैंपल 9 जून को लिए गए थे, परंतु रिपोर्ट में साफ नहीं आया था, जिसके बाद इनके दूसरी बार सैंपल लिए गए, जिसकी रिपोर्ट आज आई, जिसमें यह सभी लोग पॉजिटिव पाए गए। इन लोगों में एक 60 वर्षीय बजुर्ग , 39 वर्षीय व्यक्ति , 34 वर्षीय महिला तथा 10 वर्ष व 2 वर्ष के बच्चे शामिल हैं। अब बिलासपुर में कुल मामले 29 हो गए हैं। अभी 12 एक्टिव केस हैं। 17 अब तक ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब कुल मामले 514 हो गए हैं। 187 एक्टिव केस हो गए हैं। 313 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 6 की मौत हुई हैं।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः Himachal में आने वालों के लिए बनाए Quarantine नियमों में संशोधन, किसे मिली छूट- जानिए
बता दें कि हिमाचल में पिछले 20 घंटे के अंदर कोरोना (Corona) पॉजिटिव के 12 नए मामले आए हैं। इसमें बिलासपुर से पांच, ऊना (Una) जिला से तीन, शिमला से दो, सोलन और चंबा (Chamba) से एक-एक मामला सामने आया है। शिमला (Shimla) में कोरोना पॉजिटिव आए दिल्ली के चालक की मृत्यु हुई है। चालक गुमटी गिरने से घायल हो गया था। आईजीएमसी में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। उसका कोरोना सैंपल पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि, यह पॉजिटिव मामला शिमला के खाते में जुड़ा है, लेकिन मौत की वजह कोरोना ना होकर गुमटी गिरने से इंजरी है। वहीं, दिल्ली के इस ट्रक चालक का साथी भी शिमला में पॉजिटिव पाया गया है। चंबा जिला के भटियात क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति की सैंपलिंग रिपोर्ट आने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग प्रशासन तथा पुलिस की टीम ने संक्रमित व्यक्ति के गांव में दस्तक दी। संक्रमित पाए गए व्यक्ति को आज कोविड सेंटर बालू में शिफ्ट किया। ऊना में गगरेट के बड़ोह की निवासी एक महिला, अंब के भैरा का निवासी एक युवक एवं ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने बदली रीत, पारंपरिक खेती छोड़ उगाए सेब
हिमाचल में रिकवरी रेट 60 फीसदी से अधिक
हिमाचल में कांगड़ा (Kangra) जिला कोरोना के मामलों में नंबर वन है। दूसरे नंबर पर हमीरपुर जिला है। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 138 है और हमीरपुर में 131 है। हमीरपुर (Hamirpur) में एक्टिव केस 34 रह गए हैं, कांगड़ा में 60 हैं। हमीरपुर के 96 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कांगड़ा में 74 लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा और हमीरपुर में दो की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कोरोना से मृत्यु की बात करें तो मंडी में दो और शिमला में भी दो की मौत हुई है। अब तक 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
हिमाचल के 11 जिलों में अभी एक्टिस मामले हैं। वहीं, लाहुल स्पीति में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। हिमाचल में राहत बात यह है कि रिकवरी रेट 60 फीसदी से अधिक पहुंच गया है। हर रोज काफी संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। हिमाचल में अब तक 1217 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 247 नेगेटिव रहे हैं। 964 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 6 पाॅजिटिव मामले हैं। इसमें बिलासपुर से पांच और शिमला से एक मामला है। वहीं, बाकी मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।