हिमाचल: बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हुए पांच लोग, तलाश में जुटी पुलिस

ऊना के बहड़ाला स्थित नशा निवारण केंद्र से भागे रोगी

हिमाचल: बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हुए पांच लोग, तलाश में जुटी पुलिस

- Advertisement -

ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में पांच रोगी नशा निवारण केंद्र (Drug Prevention Center) से फरार हो गए हैं। यह रोगी जिला मुख्यालय के साथ लगते बहड़ाला स्थित नशा निवारण केंद्र से बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हुए हैं। फरार हुए युवकों में तीन पंजाब, एक ऊना व एक जिला कांगड़ा से संबंध रखता है। सूचना मिलने के बाद मैहतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया और भागे रोगियों के परिजनों व संबंधित थानों को सूचित किया।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: आधी रात को युवकों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, घटना CCTV में कैद

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब तीन बजे बहड़ाला स्थित नशा निवारण केंद्र के अंदर बने बाथरूम में लगी ग्रिल को तोड़कर पांच रोगी फरार हो गए। केंद्र से भागने वालों में संजीव सिंह पुत्र जुगल सिंह नवा शहर पंजाब, रघुवेंद्र सिंह पुत्र गोविंद राम निवासी नूरपुर बेदी पंजाब, अजय पुत्र ओंकार सिंह निवासी मुकेरियां पंजाब, अमन कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी सोहारी टकोली ऊना और गुरमीत सिंह पुत्र बंता सिंह रक्कड़ कांगड़ा शामिल हैं। मामले की सूचना मैहतपुर पुलिस को दी गई। मैहतपुर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया और भागे रोगियों के परिजनों और संबंधित थानों को दी। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये जानकारी जुटा रही है कि ऐसे क्या कारण रहे जो रोगियों को केंद्र छोड़कर भागना पड़ा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | himachal abhi abhi news | Himachal headlines in Hindi | today himachal news | हिमाचल | himachal news live | फरार | current news of himachal pradesh | तलाश | himachal news online | Five Patients | बाथरूम | Una | escaped | latest news | ग्रिल | पुलिस | पांच लोग | Himachal Breaking News | drug prevention center
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है