-
Advertisement
हिमाचलः धर्मशाला पीजी कॉलेज के हॉस्टल की छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार
Last Updated on February 16, 2022 by sintu kumar
धर्मशाला। धर्मशाला पीजी कॉलेज ( Dharamshala PG College)के हॉस्टल में रह रही छात्राएं फूड प्वाइजनिंग( food poisoning) की शिकार हुई है। इस सभी 20 छात्राओं को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला( Regional Hospital Dharamshala) लाया गया। इन में से एक छात्रा को अस्पताल में एडमिट किया है,जबकि अन्य को उपचार के बाद वापस भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: दिव्यांग व गर्भवती महिलाओं को लेकर जारी किए जरूरी आदेश
जानकारी के अनुसार आज सुबह पीजी कॉलेज के हॉस्टल में कुछ छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई। इसके बाद सभी को एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला लाया गया। यहां पर सभी को उपचार दिया गया। इन में एक छात्रा अस्पताल में एडमिट है और अन्य को उपचार के बाद वापस होस्टल छोड़ा गया है। छात्राओं को कैसे फूड प्वाइजनिंग कैसे हुई ,इसकी जांच धर्मशाला कॉलेज प्रबंधन करवाएगा गर्ल्ज हॉस्टल में 63 लड़कियां रह रही हैं। इनमें से 20 के करीब लड़कियों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है।