- Advertisement -
मंडी। फोरलेन में निर्माणाधीन कंपनी (Forelane Company) ने अपने मजदूरों वर्करों को पिछले तीन महीने से तनख्वाह नहीं दी है। इसके चलते मजदूरों (Workers) में काफी रोष है। मजदूरों को तनख्वाह न मिलने के कारण अपना घर परिवार चलाना तक मुश्किल हो गया है। सीटू यूनियन (Situ Union) के प्रधान शेर सिंह ने बताया कि आज मजदूर सीटू यूनियन की मीटिंग कंपनी के ड्योड ऑफिस के बाहर रखी गई थी, जिसमें यह तय किया गया कि जब तक तनख्वाह (Salary) नहीं मिलती है, तब कार्य बंद रखा जाएगा। शेर सिंह ने बताया कि कंपनी ने मजदूरों को पिछले तीन महीने दिसंबर, जनवरी, फरवरी महीने से तनख्वाह नहीं दी है। कंपनी ने पिछले 22 फरवरी से निर्माण कार्य भी बंद रखा है।
मजदूरों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी है कि काम पर आना है या नहीं और न ही इसके बारे कोई नोटिस (Notice) लगाया गया है। कंपनी ने इसके बारे में यूनियन से भी कोई वार्तालाप नहीं की है। कंपनी के इस रवैये से मजदूर आग बबूला हो रहे है। अगर इसी तरह मजदूरों को शोषण होता रहा तो मजदूर अपना घर परिवार नहीं चला पाएंगे। बता दें कि पंडोह (Pandoh) बाईपास टकोली फोरलेन प्रोजेक्ट का कार्य एफकॉन कंपनी कर रही है। इसमें 10 सुरंगों का निर्माण कार्य चला रहा है। इसमें से 4 सुरंगों का निर्माण कार्य एफकॉन कंपनी ने अशोक चौहान कंपनी को दे रखा है। मजदूरों ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि मजदूरों को तीन महीने की बकाया तनख्वाह उन्हें जल्द से जल्द दिलवाई जाए और आगामी वेतन भी हर महीने समय पर मिले।
- Advertisement -