-
Advertisement
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री मनसा राम, सीएम सुक्खू ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
Last Updated on January 15, 2023 by sintu kumar
करसोग।वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मनसा राम पंचतत्व में विलीन हो गए। आज करसोग में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके बेटे कृष्ण राज, महेश राज और प्रदीप कुमार ने मुखाग्नि दी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने करसोग पहुंचकर दिवंगत कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मनसा राम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कांग्रेस के पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन, आईजीएमसी में ली अंतिम सांस
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मनसा राम वरिष्ठ मंत्री थे और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार के मंत्रिमंडल में करसोग से सबसे युवा मंत्री के रूप में शामिल थे।सीएम ने कहा कि मनसा राम ने मंत्री और विधायक के तौर पर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि मनसा राम की कमी पार्टी और प्रदेश को हमेशा खलेगी। पूर्व मंत्री मनसा राम हमेशा ही एक मार्गदर्शक के रूप में मुझसे मिलते थे और अपने अनुभव साझा किया करते थे। दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी इनके परिवार के साथ खड़ी है ।सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group