-
Advertisement

श्री रेणुका जी के पूर्व विधायक रूप सिंह का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
संगड़ाह। जिल सिरमौर के श्री रेणुका जी (Shri Renuka ji) के पूर्व विधायक रूप सिंह (Former MLA Roop Singh) का आज उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज यानी रविवार को उन्होंने अपने पैतृक गांव नौहराधार में अपने घर में अंतिम सांस ली। रूप सिंह के निधन से पूरे क्षेत्र में शौक की लहर है। 13 जनवरी 1927 को रूप सिंह का जन्म हुआ था। पूर्व विधायक रूप सिंह ने 31 साल तक शिक्षक के तौर पर सेवाएं देने के बाद राजनीति में प्रवेश किया था।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में हादसा: गिरी नदी में डूबने से दो की गई जान, पुलिस कर रही जांच
रूप सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत 1977 मे की थी। उस समय उन्होंने 1977 में जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी नैन सिंह तोमर को 5084 मतों से पराजित किया था। रूप सिंह शांता कुमार की सरकार में हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) सहित बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा उनके निधन पर चूड़ेश्वर सेवा समिति पदाधिकारी समेत कई संगठनों के लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है व परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। रविवार को व्यापार मंडल नोहराधार ने उनके निधन पर एक बजे से बाज़ार बंद रखा। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर प्रशासन से नायब तहसील दार सतेंद्र सिंह व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उनके बेटे हरदेव चौहान ने पैतृक गांव नोहराधार में मुखाग्नि दी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…