- Advertisement -
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद कार्तिक ने सोशल मीडिया पर दी है। वहीं, कार्तिक की इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस जल्द उनके ठीक होने की कामना करना शुरू कर दी है।
कार्तिक ने अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी बेहद मजेदार अंदाज में दी है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर कार्तिक ने अपने ऑफिशियल अकाउंट @TheAaryanKartik पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा है। कोविड से नहीं रहा गया।
Sab kuch itna Positive chal raha tha,
Covid se raha Nahi Gaya 😂 pic.twitter.com/vYlXAUsOyl— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) June 4, 2022
बता दें कि पिछले साल मार्च में भी कार्तिक आर्यन कोरोना संक्रमित हो गए थे। वहीं, इस बार वे फिर कोविड की चपेट में आ गए हैं। कार्तिक की पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस ने फोटो पर कॉमेंट्स करना शुरू कर दिए हैं और उन्हें जल्द ठीक होने की बात कही है।
- Advertisement -