-
Advertisement
Corona Breaking – सोलन जिला में सामने आए 4 नए मामले, Himachal में 317 पहुंचा कुल आंकड़ा
सोलन। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं इसके साथ ही लोग कोरोना से जंग भी जीत रहे हैं। जिला सोलन (Solan district) में रविवार को नए चार कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों से 258 सैम्पल जांच के लिए सीआरआई कसौली (CRI Kasauli) भेजे गए थे, जिनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित (Corona infected) पाए गए दो लोग चंडी से हैं। ये यहां पर एक कोल्ड स्टोर में काम करते हैं। ये लोग बाहरी राज्यों से पास लेकर आए हुए थे और शिफ्ट में काम कर रहे थे। तीसरा युवक नालागढ़ क्षेत्र का है और पिंजोर से आया था। पिछले कल ही ये नालागढ़ पहुंचा था। चौथा व्यक्ति परवाणु से है ये हैदराबाद से आया था और यहां पर इसको इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया था। जहां से इसके सैंपल लिए गए थे।
यह भी पढ़ें: Corona update: हिमाचल में आज 17 नए मामले, 24 मरीज हुए ठीक
इसके अलावा बद्दी के ईएसआई काठा में उपचाराधीन पांच कोरोना संक्रमितों में से तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। जिला में एक्टिव केस की संख्या 21 हो गई थी, लेकिन तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आने से यह संख्या अब 18 रह गई है। इसी के साथ अब हिमाचल में नए मामले आने के बाद कुल आंकड़ा 317 हो गया है। 198 एक्टिव केस हैं। 114 लोग ठीक हुए हैं। पांच मरीजों की जान गई है।

