-
Advertisement
Shimla में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; चार लोगों की गई जान
शिमला। प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। हादसे में एक कार खाई में गिर गई है। जिससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा छोटे शिमला थाना क्षेत्र के अंर्तगत कुसुम्पटी के कोट गेहा में हुई है। यह कुसुम्पटी क्षेत्र की आखिरी ग्राम पंचायत है। कार (Car) में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: Murder: हिमाचल में गोलीबारी, 16 साल के लड़के की गई जान
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे में मृतकों में सोलन और किन्नौर के लोग शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस (Police) को भी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकालने में जुटी हुई है। मृतकों की पहचान अमन नेगी, विप्लव ठाकुर सोलन, साहिल कंवर कसौली, तेजेंद्र सिंह नेगी के रूप में हुई है। इनमें तीन सोलन के जबकि एक किन्नौर से था।

