-
Advertisement
Fresh Snowfall | Himachal | Lahaul Spiti |
हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी जारी है। लाहौल स्पीति और कुल्लू के बाद आज सुबह चार बजे से चंबा के मणिमहेश, कुगती व होली में भी स्नोफॉल हो रहा है। लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद कोकसर,पलचान -वाया रोहतांग पास मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गया है। अटल टनल नाॅर्थ पोर्टल में भी इस वक्त बर्फबारी हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के चलते भुंतर का तापमान 8.6 डिग्री व मनाली का तापमान 6.9 डिग्री तक लुढ़क गया है, ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी है

