-
Advertisement
हिमाचल के राशन डिपो में अब शहद, ग्लूकोज के साथ मिलेंगी रोजमर्रा की चीजें
Last Updated on July 19, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल के राशन डिपो में अब जनता को दाल चावल ही नहीं बल्कि शहद, ग्लूकोज के साथ हींग और दंत मंजन के अलावा रोजमर्रा की वस्तुएं भी मिलेंगी। यह वस्तुएं आपको एमआरपी रेट से 10 फीसदी कम मूल्य पर मिलेंगी। सीधा हिसाब है कि यदि किसी वस्तु का रेट 100 रुपए होगा तो वह आपको 90 रुपए में ही मिलेगी। यानी कि आपको दस रुपए का लाभ होने वाला है।
यह भी पढ़ें:अब कम राशन देने वाले डीलर की खैर नहीं, एक फोन पर होगी सख्त कार्रवाई
खाद्य आपूर्ति निगम ने डाबर और टाटा को इस सामान की लिस्ट जारी कर दी है। ये वस्तुएं आपको आपके राशन डिपो में एक हफ्ते के अंदर ही मिलने वाली हैं। बाकायदा इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। अब डाबर कंपनी प्रदेश में चूरण, रेड जैल, हाजमोला कैंडी, हींग, दंत मंजन, टुथ ब्रश, कोकोनेट और डाबर तेल की आपूर्ति करने वाली है। वहीं टाटा कंपनी चाय और मसालों की सप्लाई करने वाली है। खाद्य आपूर्ति निगम ने बताया कि यह सामान उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार ही मंगवाया जाएगा। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि ऐसा होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलने वाली है। इससे उन्हें दस रुपए का फायदा होने वाला है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…