-
Advertisement
परौल के जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई, ड्यूटी दौरान हृदय गति रुकने से हुई थी मौत
रविन्द्र चौधरी/ फतेहपुर। उपमंडल फतेहपुर के तहत पंचायत झुम्ब खास के परौल गांव के सेना के जवान को सैंकड़ों नम आंखों ने अंतिम बिदाई दी ।पंचायत प्रधान गुरनेश कुमार ने बताया परौल का सुनील कुमार, 8 असम राइफल में हवलदार पद पर मणिपुर के समीप तेसाद में तैनात था ।

सुनील ने हाल ही में जेसीओ कैडर की परीक्षा दी थी। लेकिन जेसीओ रैंक मिलने से पूर्व ही 4 मई ड्यूटी दौरान हृदय गति रुकने कारण उसकी मौत हो गई। जवान के मौत का पता चलते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।

जवान की पार्थिव देह सुबह उसके पैतृक गांव पहुंचाई गई।
जहां पर जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान सुनील की चिता को बेटे आकाश शर्मा ने मुखाग्नि दी। सुनील के परिवार में पत्नी ,एक बेटा ब एक बेटी है।

जवान का अंतिम यात्रा में फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया ,राजपूत सभा प्रधान रघुबीर पठानिया ,जिला परिषद सदस्य बगीचा सिंह ,निर्मल सिंह ,बलकार जरियाल ,चंद्रशेखर गोरा सहित सैंकड़ो लोग शामिल हुए।
यह भी पढ़े:पंचतत्व में विलीन हुए शहीद अरविंद कुमार, पत्नी ने लाल जोड़े में दी विदाई
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


