-
Advertisement
हिमाचल: कैंसर से जूझ रही मां की मौत की खबर सुनकर युवती ने निगला जहर, मौत
Last Updated on October 28, 2021 by saroj patrwal
ऊना। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना जिले में 20 साल की लड़की ने अपनी मां की मौत के गम में जहर (Poison) निगलकर अपनी जान दे दी। मामला ऊना जिला के गगरेट के गांव संघनेई के वार्ड-6 का है। मिली जानकारी के अनुसार महिला कैंसर (Cancer) से जूझ रही थी। बीते दिनों महिला की मौत हो गई। जिससे आहत महिला की बेटी ने जहर निगल कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: शादी में गए युवक की कहासुनी के बाद हत्या मामले में तीन लोग गिरफ्तार
बताया जाता है कि गांव संघनेई के वार्ड-6 की महिला करीब 2 साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी। डॉक्टरों ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए थे। घर पर ही देखभाल करने की सलाह दी थी।जिसके बाद स्वजन घर पर ही महिला की देखभाल कर रहे थे। लेकिन इसी बीच महिला की मंगलवार देर रात कैंसर की बीमारी से बाद मौत हो गई। महिला की 20 वर्षीय बेटी ये सदमा सहन नहीं कर पाई और उसी सदमे के कारण उसने जहर निगल लिया। युवती को गंभीर अवस्था में स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर डॉक्टरों उसकी जान नहीं बचा पाए। इधर, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page