-
Advertisement
हिमाचल: नाले से आ रही थी रोने की आवाज, जाकर देखा तो मिली अर्द्धनग्न खून से लथपथ युवती
नालागढ़। हिमाचल के सोलन जिला में 15 फीट गहरे नाले में एक अर्द्धनग्न अवस्था में युवती मिली है। यह युवती खून से लथपथ थी। युवती के नाले में होने का पता तब चला जब इसके रोने की आवाज नाले के साथ लगते मैदान में खेल रहे युवकों ने सुनी। मामला सोलन (Solan) जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी (Baddi) में सांडोली और मालपुर गांव के बीच केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कंटेनर यार्ड के साथ बह रहे नाले में सामने आया है। हालांकि यह अभी तक रहस्य ही बना हुआ है कि युवती (Girl) यहां कैसे पहुंची और इसकी ऐसी हालत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस ने युवती को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस युवती से पूछताछ करेगी और उसकी ऐसी हालत के बारे में पता करेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:एचआरटीसी चालक और संचालक ने लोहे की रॉड से की थी युवक की हत्या, दोनों गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि देर रात कंटेनर यार्ड में खेल रहे युवकों को यार्ड के साथ बह रहे नाले में से एक युवती के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद युवकों ने जब नाले के पास जाकर देखा तो वहां पर अर्द्धनग्न अवस्था में एक युवती खून (Blood) से लथपथ नाले के किनारे बैठी हुई थी। युवकों ने इसकी सूचना तुरंत बद्दी थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को नाले से बाहर निकाला और उपचार के लिए बद्दी सीएचसी पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती पंजाब के पठानकोट (Pathankot) की रहने वाली बताई जा रही है और बद्दी मलपुर गांव में स्थित फार्मा उद्योग में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नियुक्त है। बताया जा रहा है कि पिछले कल लगभग 3 बजे ड्यूटी ऑफ कर अपने कमरे को चली गई थी। इसी बीच उसके साथ यह हादसा पेश आया। युवती की हालत को देखते हुए लग रहा था कि उसके साथ किसी ने कुछ गलत किया है या उसे कोई नशा दिया गया है और बाद उसे अधमरा कर नाले में फेंक गए। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवा कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं, एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि युवती से पूछताछ की जा रही है। युवती के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


