-
Advertisement
हिमाचल में गोद ली अनाथ बच्ची बनी जान की दुश्मन, कारण जान रह जाएंगे हैरान
नादौन। माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुई बच्ची गोद लेने वाली बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) की ही जान की दुश्मन बन बैठी। बच्ची ने पहले खाने में कीटनाशक मिलाकर बुजुर्ग महिला को जान से मारने का प्रयास किया, तो अब गला दबा कर महिला की जान लेने की कोशिश की। पर समय रहते बुजुर्ग महिला को इस बात का आभास हो गया और उसकी जान बच गई। जब महिला ने बच्ची से इसका कारण पूछा तो, बच्ची के जवाब से महिला भी दंग रह गई। बच्ची ने बुजुर्ग महिला को बताया कि वह आजादी चाहती है इसलिए ऐसा कर रही है। महिला ने पुलिस में शिकायत (Complaint) ना कर बच्ची को किसी अनाथालय (Orphanage) या सुधार गृह में भेजने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन मनाने लॉन्ग ड्राइव पर निकले दोस्तों के साथ हुआ कुछ ऐसा, पढ़ें पूरा मामला
बता दें कि हिमाचल में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान घर पर रह रहे बच्चों पर दबाव किस तरह हावी होता जा रहा है इसका एक सनसनीखेज एवं हृदय विदारक मामला हमीरपुर (Hamirpur) जिला के नादौन क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक छात्रा ने उसकी ही पालनहार वृद्धा का गला दबाकर उसे मारने का असफल प्रयास कर डाला। वृद्धा के शोर मचाने के बाद जब हकीकत सामने आई तो हर कोई सुनकर दंग रह गया। बताया जा रहा है कि छात्रा के माता-पिता का देहांत हो चुका है उसका पालन-पोषण उसकी ही एक गरीब रिश्तेदार कर रही है। यह वृद्धा अकेली ही रहती हैए घर पर इन दोनों के अलावा अन्य कोई नहीं है। पता चला है कि कुछ दिन पूर्व छात्रा ने वृद्धा के भोजन में कोई कीटनाशक डालकर उसे मारने का प्रयास किया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा के CRPF जवान की फ्लाइट ना छूटती तो नहीं जाती जान- जाने मामला
तबीयत खराब होने पर वृद्धा इसे कोविड (Covid) लक्षण समझती रही। हालांकि बाद में वह स्वस्थ हो गई। लेकिन इस बार छात्रा के मन में कुछ और ही चलता रहा और उसने रात के समय वृद्धा का गला घोटने का प्रयास कर डाला। जैसे ही वृद्धा को इसकी भनक लगी, वह तुरंत उठ गई और अपनी ही पाली हुई बेटी को रंगे हाथों पकड़ लिया। जब वृद्धा ने बच्ची से इसका कारण पूछा तो छात्रा का कहना था कि उसे आजादी चाहिए। अब वृद्धा के मन में यह बात चली कि यदि इस घटना का मामला दर्ज करवाया गया तो इस अनाथ बच्चे का भविष्य क्या होगा और कैसे वह अपनी ही पाली हुई बच्ची के विरुद्ध मामला दर्ज करवाएं। इसी के चलते वृद्धा ने पुलिस (Police) के पचड़े में ना पड़ते हुए निर्णय लिया कि बच्ची को किसी अनाथालय या सुधार गृह में भेज दिया जाए। नादौन पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई भी लिखित शिकायत नहीं आई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


