-
Advertisement
Himachal : ग्लेशियर ने रोका चंद्रा नदी का बहाव, आसपास के क्षेत्रों पर छाए खतरे के बादल
Last Updated on April 23, 2021 by Sintu Kumar
केलांग। हिमाचल की लाहुल घाटी (Lahul valley) में ग्लेशियर ने चंद्रा नदी (Chandra river) के बहाव को रोक दिया है। यह ग्लेशियर (Glacier) शुक्रवार दोपहर रालिंग व खगसर के नजदीक नदी में गिरा है। जिस जगह पर ग्लेशियर गिरा है उससे 14 किलोमीटर आगे तांदी में चंद्रा व भागा नदी के संगम के बाद ये नदी चनाब के नाम से पहचानी जाती है। हालांकि नदी (River) के बहाव के रूकने से अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह बहाव लंबे समय तक रूका रहा तो आसपास के क्षेत्र के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Himachal: बर्फबारी से दो NH सहित 179 सड़कें बंद, कैसे रहेगा आगे मौसम-जानिए
बता दें कि बीते 24 घंटों से घाटी में लगातार बर्फबारी (Snowfall) का दौर जारी है। तापमान के माईनस में लुढ़क जाने से आम जनजीवन पर भी गहरा असर पड़ रहा है। घाटी की बड़ी आबादी सर्दियों में मनाली का रुख कर लेती है। इस बार गर्मियां शुरू होने के बाद लोगों ने घरों को लौटना भी शुरू कर दिया था, लेकिन अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में हुई इस तरह की भारी बर्फबारी ने लोगों की मुशिकलों को बढ़ा दिया है। बता दें कि किन्नौर (Kinnaur) जिला में भी बर्फबारी के कारण अधिकांश सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। समूचे प्रदेश में इस बार समर में सर्दियों का अहसास हो रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group