-
Advertisement
जल्द बंद हो जाएगा Hangouts, ऐसे कर सकेंगे डेटा डाउनलोड
गूगल के हैंगआउट्स (Hangouts) इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब आप हैंगआउट्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। दरअसल, इस साल के अंत तक कंपनी पुराने हैंगआउट्स को पूरी तरह से बंद करने के लिए तैयार है। नवंबर 2022 में हैंगआउट्स को हटा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:जल्द ही आपकी आवाज पहचानेगा गूगल असिस्टेंट, होगा ये फायदा
बता दें कि इसी साल फरवरी में गूगल ने वर्कस्पेस यूजर्स के लिए हैंगआउट्स ऐप को नए गूगल चैट (Google Chat) से बदल दिया था। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि नवंबर 2022 में हैंगआउट्स को हटा दिया जाएगा और इससे पहले डेस्कटॉप और मोबाइल पर यूजर्स को गूगल चैट में माइग्रेट करने के लिए कहा जाएगा। जानकारी के अनुसार, हैंगआउट्स से चैट डेटा स्वचालित रूप से गूगल चैट पर उपलब्ध होगा। साथ ही यूजर्स के पास प्लेटफॉर्म बंद होने से पहले अपने सभी हैंगआउट्स डेटा को डाउनलोड करने का भी विकल्प होगा।
गूगल के अनुसार, अब मोबाइल पर हैंगआउट्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक इन-ऐप स्क्रीन दिखाई देगी, जो उन्हें जीमेल में चैट या चैट ऐप में जाने के लिए कहेगी। जबकि, जो लोग हैंगआउट्स क्रोम एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें वेब पर चैट में जाने या फिर चैट वेब ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहा जाएगा। वहीं, जो लोग पहले से ही वेब पर जीमेल में हैंगआउट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें जीमेल में चैट में अपग्रेड किया जाएगा।
गूगल चैट वेब पर होगा रिडायरेक्ट
हैंगआउट्स वेब को हटाए जाने के कम से कम एक महीने पहले ही यूजर्स को इन-प्रोडक्ट नोटिस दिखाई देगा। इसके बाद हैंगआउट्स वेब ऑटोमॅटिकली यूजर को गूगल चैट वेब पर रीडायरेक्ट करना शुरू कर देगा।
