-
Advertisement
गॉसिप से बनाया अनोखा स्टार्टअप: चुगली करके महिला ने खरीदे 2 मकान, जानिए हर खबर का क्या है रेट
Viral News: कुछ लोगों को अपने से ज्यादा दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है, ये जानने का शौक होता है। अधिकांश इसे वक्त की बर्बादी मानकर टाल देते हैं, पर एक बुजुर्ग महिला ने चुगली को अपना स्टार्टअप बना कर सबको हैरान कर दिया। दरअसल, कोलंबिया की एक 67 साल की महिला ने मोहल्ले की गॉसिप को अपने अनोखे बिजनेस में बदलकर दो मकान खरीद लिए। लंबिया की एक 67 वर्षीय महिला ने मोहल्ले की चुगली करने और दूसरों के राज जानने के शौक को ऐसा अनोखा बिजनेस बना दिया है, जिससे होने वाली कमाई से उन्होंने दो मकान खड़े कर लिए। आर्मेनिया शहर की रहने वाली मिरियम (Miryam) खुद को गर्व से ‘प्रोफेशनल चिस्मोसा’ (गॉसिप क्वीन) कहती हैं और पड़ोसियों की हर खबर देने या राज छिपाने के बदले पैसे वसूलती हैं।
कैसे काम करता है यह ‘गॉसिप स्टार्टअप’
पैनी निगरानी: मिरियम रोज अपने घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठती हैं और पूरे मोहल्ले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखती हैं।
नोटबुक में एंट्री: वे एक खास नोटबुक में तारीख और समय के साथ गॉसिप नोट करती हैं।
क्राइम-बोर्ड जैसा सेटअप: उनके घर के अंदर एक बाकायदा ‘गॉसिप बोर्ड’ लगा है, जिस पर तस्वीरों, कागजों और धागों के जरिए पड़ोसियों के सीक्रेट्स को लिंक किया गया है।
चुगली की रेट लिस्ट
छोटी-मोटी खबरें: 5,000 से 10,000 कोलंबियन पेसो (लगभग ₹150 से ₹300)।
बड़े सीक्रेट्स: सीक्रेट कितना बड़ा है, उसी हिसाब से उसकी कीमत तय होती है।
सबसे महंगी चुगली: एक शख्स ने अपनी पत्नी से अपने अफेयर का राज छिपाने के लिए मिरियम को 7 लाख कोलंबियन पेसो (लगभग ₹21,000) की भारी-भरकम रकम चुकाई थी।
हालांकि मिरियम की इस आदत से मोहल्ले के कई लोग नाराज रहते हैं, लेकिन जब भी किसी को पड़ोसी के घर की कोई अंदरूनी खबर जाननी होती है, तो वे बिना हिचकिचाये मिरियम के दरवाजे पर ही पहुंचते हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
