-
Advertisement
राज्यपाल बोले: #Tourism को शिखर तक ले जाने में मददगार साबित होगी #Atal_Tunnel
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Governor Bandaru Dattatreya) ने मंगलवार को अटल टनल को करीब से निहारा। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) प्रदेश के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। बंडारू दत्तात्रेय आज कुल्लू व लाहुल-स्पीति (Lahaul Spiti) जिला के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन अटल टनल रोहतांग पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि टनल कि इंजीनियरिंग बेमिसाल है और 10000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर बनी यह विश्व की सबसे लंबी टनल है।
यह भी पढ़ें: कोरिया और #Himachal की संस्कृति एक समान, पर्यटक क्षेत्र में एक दूसरे का कर सकते हैं सहयोग
इस अत्याधुनिक सुरंग के निर्माण के लिए राज्यपाल ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारियों और इंजीनियरों को बधाई देते हुए कहा कि इंजीनियरों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्यपाल ने कहा कि इस टनल के बनने से जहां कबायली क्षेत्रों के लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। वहीं, यह टनल लाहुल स्पीति व पांगी के लोगों को बारहमासी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। पहले यह क्षेत्र भारी बर्फबारी (Snowfall) के कारण सर्दियों में शेष विश्व से छह से 7 माह तक कटे रहते थे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और अमेरिकी राजदूत में #Himachal के इन मुद्दों पर हुई चर्चा

राज्यपाल बोले लाहुल स्पीति में प्रवेश करते ही दिखता है प्रकृति का अद्भुत नजारा
उन्होंने कहा कि टनल के निर्माण का निर्णय तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने लिया था और वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे मूर्त रूप प्रदान किया है। उन्होंने इस टनल को देश को समर्पित करने के लिए पीएम मोदी को बधाई दी है। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि दो जिलों को जोड़ने वाली इस टनल के दोनों छोर पर भौगोलिक स्थितियां व मौसम (Weather) बिल्कुल भिन्न है। उत्तरी छोर पर लाहुल स्पीति में प्रवेश करते ही प्रकृति का अद्भुत नजारा (Amazing view of Nature) देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसा दुर्लभ दृश्य विश्व में शायद ही कहीं और देखने को मिले। राज्यपाल ने अटल टनल के दक्षिणी छोर पर सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ बातचीत की और टनल के बारे में जानकारी हासिल की।

राज्यपाल ने मनाली में हिडिम्बा देवी मंदिर में नवाया शीश
इससे पूर्व, राज्यपाल ने मनाली (Manali) के डूंगरी में हिडिम्बा देवी मंदिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर नगर का भी दौरा किया। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, एसडीएम रमन घर संगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

