-
Advertisement
राजमा समेत जलेबी, समोसा नहीं है भारतीय पकवान, जानिए किस देश के हैं ये फूड आइटम
Last Updated on April 12, 2023 by sintu kumar
देश-विदेश में लोग अकसर नाशते में अलग-अलग चीजों को खाना पसंद करते हैं। भारत में आमतौर पर खाए जाने वाले स्नैकस (snacks) समोसा, गुलाब जामुन, जलेबी आदि भारतीय व्यंजन नहीं है। कई ऐसे और भी फूड आइटम्स हैं जो विदेशी व्यापारियों के साथ भारत में दाखिल हुई थी, लेकिन फिर इनके स्वादिष्ट होने के कारण ये भारत में बसकर रह गई। भारतीयों को पसंद आने वाली चाय ब्रिटेन से आई है।
ये भी पढ़ें- 100 साल तक जीने की है ख्वाहिश तो आप भी खाने में शामिल करें ये सब्जी
जानते हैं ऐसी फूड आइटम्स के बारे में-
भारत में हर उत्सव की शान बढ़ाने वाला गुलाब जामुन फारसी देशों से भारत में आया था। वहां के लोग इसे लोकमा व लुक्मत-अल-कदी के नाम से जानते हैं। समोसा मध्य पूर्वी देशों से आया है। किसी जमाने में इसे ‘सम्बोसा’ के नाम से जाना जाता था।
बात अगर करें जलेबी की तो लगभग हर कोई दही और जलेबी खाना पसंद करता है, लेकिन जलेबी भारत का फूड नहीं है। जलेबी फारसी और अर्ब देश से आई हुई बताई जाती है। इसका नाम जलेबी ही था।
भारत में हैदराबादी बिरयानी बहुत फेमस है। लोगों को अकसर ऐसा लगता है कि बिरयानी का जनक हैदराबाद से हुआ है। बिरयानी पहली बार भारत में बनी और फिर यहीं से विदेशों में गई। बिरयानी तुर्क का पारंपरिक पकवान है। इसके अलावा राजमा भी भारतीय फूड नहीं है।
राजमा मेक्सिको से आया है, जो कि अब हर भारतीय को बेहद पसंद है। वहीं, उत्तरी पूर्वी लोगों का पसंदीदा खाना दाल-भात भी पड़ोसी देश नेपाल से भारत में आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group