-
Advertisement
सलमान खान को मिला बंदूक का लाइसेंस, कार को भी किया अपग्रेड
Last Updated on August 6, 2022 by sintu kumar
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को गन लाइसेंस मिल गया है। आधिकारिक तौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच करने के बाद उनको लाइसेंस जारी कर दिया गया है। सलमान खान ने अपनी गाड़ी को भी अपग्रेड करवाया है।
यह भी पढ़ें- रेमो डिसूजा ने चुकाया ‘DID सुपर मॉम्स’ की प्रतियोगी वर्षा का कर्ज
बता दें कि कुछ दिन पहले ही सलमान खान ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) कमिश्नर से मुलाकात की थी। सलमान खान ने अपनी गाड़ी टोयोटा लैंड क्रूजर को भी अपग्रेड करवाया है। उन्होंने कुछ आर्मर्स के साथ अपनी कार को बुलेटप्रूफ करवाया है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सलमान खान को धमकी दी गई थी कि तुम्हारा भी हाल मूसेवाला की तरह कर दूंगा। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उन्हें एहतियात बरतने के लिए कहा गया था।