-
Advertisement
जयसिंहपुर में हलेड़ खड्ड का पानी दुकानों में घुसा, गुस्साए लोग उतरे सड़क पर
हिमाचल में अभी भी मौसम की मार कम नहीं हुई है। कांगड़ा के कुछ इलाकों में गत रात हुई बारिश से खासा नुकसान हुआ है। जिला के जयसिंहपुर के तहत आने वाले हलेड़ गांव में मंगलवार रात को एक बार फिर खड्ड ने अपना रौद्र रूप दिखाया। यहां पर खड्ड का सारा बहाव बाजार की तरफ मुड़ गया, जिससे हलेड़ बाजार की सभी दुकानों में पानी भर गया। सूचना मिलते ही एसडीएम अपराजिता चंदेल, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, व अन्य प्रशासनिक अमला रात को ही मौके पर पहुंच गए थे।
यह भी पढ़ें-हिमाचल: सेब से लदी पिकअप गहरी खाई में लुढ़की, एक की मौत; एक अन्य घायल
लोग इस बात को लेकर नाराज थे कि अभी कुछ दिनों पहले भी बारिश के चलते खड्ड का सारा पानी बाजार की तरफ आ गया था और उनकी दुकानों में पानी भर गया था। अभी लोग दुकानों को साफ तक नहीं कर पाए थे कि गत रात फिर वहीं हाल हो गया। इसे लेकर लोगों में खासी नाराजगी है। लोगों की मांग के कि प्रशासन इस का कोई स्थायी हल नहीं निकाल पाया है। हालांकि लोगों को रात को तो अधिकारियों ने शांत करवाया लेकिन आज सुबह लोगों ने सरकार व प्रशासन से अपना रोष जताने के लिए सड़क मार्ग को बंद कर दिया। जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। बाढ़ से प्रभावित लोग राहत की मांग कर रहे हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

