-
Advertisement
भूस्खलन से चंबा में डेढ़ दर्जन मार्ग बंद, लोगों की बढ़ी दिक्कतें
Last Updated on August 10, 2022 by Vishal Rana
जिले में भारी बारिश ने सारा जन-जीवन अस्त-व्यस्त (messy) कर दिया है। लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। चंबा में तीसा मेनरोड सहित लगभग डेढ़ दर्जन मार्ग बंद हो चुके हैं। जगह-जगह भूस्खलन (Landsliding) हो रहा है। लोग भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। चांजू नाला के पास भारी भूस्खलन हुआ है। यह मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। हालांकि इसे खोलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: नदी-नालों के समीप हरगिज ना जाएं, अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
डेढ़ दर्जन मार्ग बंद पड़े हुए हैं। प्रशासन ने जेसीबी (JCB) मशीनों को भेज दिया है। इस कारण किसानों की उपज भी प्रभावित हो रही है। हालंांकि प्रशासन की ओर से मार्ग खोलने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं मगर बार-भूस्खलन होने से बाधा आ रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group