-
Advertisement

गजब! इस होटल के कमरे में नींद में करवट लेते ही आप पहुंच जाएंगे दूसरे देश
नई दिल्ली। दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। कुछ चीजें आपको हैरान कर देंगी। कहीं, पानी में लौ जलता है, तो कहीं हवा में पिलर खड़ा रहता है। वहीं, आज जो कहानी हम आपके लिए लेकर आए हैं। उसे जानकर एक बार फिर अचरज में पड़ जाएंगे। क्या वाकई में ऐसा भी होता है। दरअसल, फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा पर एक होटल है। नाम है अर्बेज फ्रांको-सुइसे होटल, जो आधा फ्रांस (France) में पड़ता है तो आधा स्विट्जरलैंड (Switzerland) में पड़ता है।
यह भी पढ़ें: पोचमपल्ली है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव, सिल्क सिटी के नाम से है मशहूर
अर्बेज होटल करीब 125 साल पुराना है। ये कोई फाइव स्टार नहीं, बल्कि मामूली सा टू स्टार होटल है। लेकिन फिर भी इस होटल के लिए लोगों में दिलचस्पी खूब रहती है। इस 2-स्टार की श्रेणी वाले होटल की खासियत जान कई देशों से लोग यहां रहने के लिए आते हैं। आप यहां पहुंचेंगे तो आपसे पूछा जाएगा कि आप किस देश की संस्कृति का आनंद लेना चाहेंगे, फिर आपको इसी अनुसार सुविधाएं दी जाएंगी।
वहीं, इस होटल के कुछ कमरे ऐसे हैं जहां आप नींद में लेटे लेटे एक देश से दूसरे देश में पहुंच जाएंगे। दरअसल, होटल की बनावट ऐसी है कि कमरों के बेड दोनों देशों की सीमाओं के बीच पड़ते हैं। ऐसे में आधा बेड फ्रांस में तो आधार स्विट्जरलैंड में पड़ता है। अगर इस बेड पर कपल सो रहे हैं तो एक पार्टनर फ्रांस में तो दूसरा स्विट्जरलैंड में आराम कर रहा होता है।
वहीं, फ्रांस और स्विट्जरलैंड के बॉर्डर पर होने के चलते इस होटल के एक नहीं बल्कि दो पते हैं। पहला पता फ्रांस का है तो दूसरा स्विट्जरलैंड का। होटल के कमरों को दो बराबर हिस्सों में बांटा गया है। इन कमरों को इस तरह सजाया गया कि आधा हिस्सा फ्रांस में, तो आधा हिस्सा स्विट्जरलैंड में पड़ता है.
बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जब जर्मनी ने फ्रांस पर कब्जा कर लिया था तो उस दौरान फ्रांस के सैनिकों को एक ही भाग में जाने की इजाजत थी। कारण कि होटल का एक हिस्सा स्विट्जरलैंड में भी मौजूद था। बहरहाल इस होटल के संचालन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होती। यहां आने वाले लोगों को दोनों देशों की संस्कृति का आनंद मिलता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page