-
Advertisement
बिझड़ी कोरोना पॉजिटिव मामलाः नाई सहित परिजनों की रिपोर्ट आई Negative
हमीरपुर। जिला के लिए एक राहत भरी खबर है। बड़सर उपमंडल के बिझड़ी क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज के परिवार वालों की रिपोर्ट (Report) नेगेटिव आई है। साथ कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के घर पर जाकर बाल काटने वाले नाई (हेयर ड्रेसर) की भी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। यह जानकारी डीसी हरिकेश मीणा ने दी है।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Himachal में आज कितने सैंपल नेगेटिव, किस जिला में कितने मरीज-जानें
बता दें कि दिल्ली से लौटा बड़सर उपमंडल का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला था। जांच में पता चला था कि गांव के ही एक नाई (Barber) ने उसके घर जाकर बाल काटे थे। इसके बाद नाई ने पांच-छह और लोगों की भी हजामत की थी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने उक्त नाई सहित व्यक्ति के परिजनों के सैंपल जांच के लिए लिए थे। 11 सैंपल लिए गए थे। जांच में यह सभी सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। सैंपल नेगेटिव आने के बाद प्रशासन ने कुछ राहत की सांस ली है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

